ब्रेकिंग
बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?

बिहार BJP के सह प्रभारी बने सुनील ओझा, योगी के साथ कर चुके हैं काम

PATNA : बिहार भाजपा ने संगठन का स्तर पर एक और बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष के बाद बिहार सह प्रभारी नियुक्त किया है। इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प

बिहार BJP के सह प्रभारी बने सुनील ओझा, योगी के साथ कर चुके हैं काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार भाजपा ने संगठन का स्तर पर एक और बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष के बाद बिहार सह प्रभारी नियुक्त किया है। इसको लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की तरफ से पत्र जारी की गई है।


जेपी नड्डा की तरफ से जो पत्र जारी किया गया उसमें लिखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुनील ओझा को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया है। मालूम हो कि, सुनील ओझा पीएम मोदी के काफी करीबी बताए जाते हैं। इससे पहले ये उत्तर प्रदेश में सह प्रभारी के पद पर रह चुके हैं। अब इनका बिहार ट्रांसफर कर दिया गया है वो भी उसके बाद जब बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी खुद पीएम से मिलने पहुंचे थे। इनको सह प्रभारी बनाए जाने के फैसले को अहम माना जा रहा है। सुनील ओझा मूलरूप से गुजरात के रहने वाले हैं और पीएम मोदी के करीबी नेताओं में से एक हैं। 


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने  सुनील ओझा को बिहार का सह प्रभारी मनोनीत किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ओझा का मनोनयन तत्काल प्रभाव से किया है। अभी तक वे उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी थे। अब वे बिहार के बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के साथ मिलकर काम करेंगे। ओझा वाराणसी में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र का काम भी संभालते हैं। यह गुजरात के भावनगर से विधायक भी रह चुके हैं।