ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, 5 की हालत नाजुक, बच्चे के मुंडन में जा रहे थे लोग

NAWADA: नवादा में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, 5 की हालत नाजुक, बच्चे के मुंडन में जा रहे थे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना नवादा फोरलेन स्थित रसूलनगर के पास की है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार को 25 से 30 की संख्या में लोग राजगीर के कोनार नगर से ट्रैक्टर पर सवार होकर किसी बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नवादा के रजौली जा रहे थे। इसी दौरान रसूलनगर के पास ट्रैक्टर की टैंकलोरी से भिडंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।


इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पांच की हालत नाजुक बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, 5 की हालत नाजुक… | FirstBihar