ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार : बहु के साथ ससुर बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, अब हो गया बड़ा कांड

JAMUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक गांव में ससुर और बहू के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। ससुर ने पहले अपनी बहू को ही हवस

बिहार : बहु के साथ ससुर बनाना चाहता था शारीरिक संबंध, अब हो गया बड़ा कांड
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक गांव में ससुर और बहू के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। ससुर ने पहले  अपनी बहू को ही हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया, लेकिन जब बहू नहीं मानी तो अब उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


दरअसल, खैरा थाना क्षेत्र के कोदवरिया गांव में ज्योतिष कुमार की 19 वर्षीय पत्नी पूनम देवी को उसके ससुर ने मौत के घाट उतार दिया। इसकी शादी बीते 14 अप्रैल 2022 को हुई थी, लेकिन शादी के चार- पांच महीने बाद ही सुसराल वाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। लड़की के ससुराल वाले ने उसके घर वालों से दहेज में 5 लाख रुपये की मांग थी। इतना ही नहीं इस महिला के सुसर का भी उसपर बुरी नजर थी। यह अक्सर बहू को परेशान किया करता था। अब उसने एक बार फिर बहू पर गलत नजर डाली तो बहू ने उसे मना किया, जिसके बाद उसके ससुर ने लोहे की रॉड से मारपीट कर और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। 



बताया जा रहा है कि ,10 बजे महिला के मायके वालों को जानकारी मिली कि सुसराल वालों ने उनकी बेटी को मार डाला। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन उसके ससुराल पहुंचे, जिसके बाद घटना की सूचना खैरा थाने को दी गई। परिजनों ने महिला के ससुर के साथ पति और सास को भी आरोपी बनाया है। घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता