ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार: चलती बस अचानक बन गई आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

NAWADA: इस वक्त बड़ी खबर नवादा से है, जहां एक बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद ड्राइवर ने बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान जान बचाने

बिहार: चलती बस अचानक बन गई आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: इस वक्त बड़ी खबर नवादा से है, जहां एक बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद ड्राइवर ने बस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान जान बचाने के लिए बस पर सवार यात्री खिड़की और दरवाजे से कूद पड़े। किसी तरह से लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई और आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास की है।


बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी सोनू मोनू ट्रांसपोर्ट की बस बंगाल से बिहार आ रही थी। होली के मौके पर लोग अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही बस नवादा के अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास पहुंची शॉर्ट सर्किट की वजह से उसमें आग लग गई। देखते ही देखते छोटी सी चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और आग पूरे बस में फैल गई। जिसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।


बस के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को तुरंत सड़क के किनारे खड़ा कर दिया, जिसके बाद बस सवार यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे। किसी तरह से लोगों ने अपनी जान बचाई। उधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक पूरी बस जलकर राख हो गई। गनीमत की बात रही है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता