Bihar News: रील के चक्कर में चली गई युवक की जान, पैर फिसला और गंडक नहर की तेज धारा में बह गया लड़का Bihar News: रील के चक्कर में चली गई युवक की जान, पैर फिसला और गंडक नहर की तेज धारा में बह गया लड़का Amarnath Yatra 2025: इस दिन से शुरू होने वाली है अमरनाथ यात्रा, टूर पर जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ख्याल Bihar Co Transfer Posting: जून माह के अंतिम दिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, पूरी लिस्ट देखें Bihar News: बिहार में ट्रक से टक्कर के बाद बीच सड़क पर पलटी तेज रफ्तार बस, डेढ़ दर्जन लोग घायल Bihar News: बिहार में ट्रक से टक्कर के बाद बीच सड़क पर पलटी तेज रफ्तार बस, डेढ़ दर्जन लोग घायल झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की हालत गंभीर: रांची में हो रहा रुद्राभिषेक और हवन, मजार पर चादरपोशी कर मांगी जा रही दुआ bihar inter admission 2025: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट में नामांकन की डेट बढ़ाई, अब छात्र-छात्राओं को इस दिन तक मिलेगा मौका bihar inter admission 2025: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट में नामांकन की डेट बढ़ाई, अब छात्र-छात्राओं को इस दिन तक मिलेगा मौका Bihar Crime News: गोपालगंज में महिला की हत्या, ससुर व पति पर आरोप
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 12 Aug 2023 07:26:41 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की राजधानी पटना सहित सभी जिलों में बारिश का सिस्टम फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून का प्रभाव 14 अगस्त तक सूबे में बने रहने का पूर्वानुमान है।
शनिवार को पटना समेत जहानाबाद, गया, औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पश्चिम चंपारण, किशनगंज, कैमूर, बक्सर, रोहतास में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ अमृतसर, चंडीगढ़, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, मालदा होते हुए मिजोरम की ओर प्रभावी है। इनके प्रभाव से मानसून का प्रभाव कुछ दिनों तक बिहार में बना रहेगा। गुरुवार को चंपारण के चटिया में सर्वाधिक वर्षा 262.0 मिमी दर्ज की गई। हलांकि, राजधानी में दिन में धूप निकली जिससे उमस की स्थिति रही। लेकिन, इसके बाद भी कई जिलों में दिन में सूरज की बादलों के साथ लुकाछिपी बनी रही
वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 अगस्त से प्रदेश के कई जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री वृद्धि के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डेहरी को छोड़ सभी शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि आई है। पटना के अधिकतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आपको बताते चलें कि, बीते 24 घंटों के दौरान चंपारण के चटिया में 262.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं गोपालगंज के बरौली में 160.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के नौतन में 157.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 153.8 मिमी, पूर्वी चंपारण के पताही में 110.2 मिमी, गोपालगंज के कटिया में 102.4 मिमी, दरभंगा के बेनीबाद में 100.0 मिमी, मुजफ्फरपुर में 92.8 मिमी, मोतिहारी में 90.0 मिमी, हाजीपुर में 80.0, समस्तीपुर में 67.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।