Hindi News / news / बिग ब्रेकिंग : पटना में ट्रेन से कटकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत,...

बिग ब्रेकिंग : पटना में ट्रेन से कटकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Apr 16, 2022, 3:04:10 PM

बिग ब्रेकिंग : पटना में ट्रेन से कटकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा फतुहां रेलवे गुमटी के पास हुआ है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि दादी और पोता-पोती रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में जहां तीन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक की जान बाल-बाल बच गई।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची DRP पुलिस ने तीनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान छोटी लाइन निवासी 60 वर्षीय सरोज देवी, 6 वर्षीय आकाश कुमार और 4 वर्षीय जिया कुमारी के रूप में हुई है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी का रो –रो कर बुरा हाल है।


बताया जा रहा है कि स्कूल से छुट्टी होने बाद दादी अपने पोता और पोती को लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के अचानक आ जाने से तीनों उसकी चपेट में आ गए और घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया।