ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

BIHAR NEWS : बीच सड़क पर CNG टैंकर से गैस लीक, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

SARAN : बिहार के छपरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां छपरा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुकुल मेहिया बाईपास पर बुधवार की सुबह सीएनजी लदे टैंकर से गैस लीक होने लगा। जि

BIHAR NEWS : बीच सड़क पर CNG टैंकर से गैस लीक, चालक की सूझबूझ से टला हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : बिहार के छपरा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। यहां छपरा जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरुकुल मेहिया बाईपास पर बुधवार की सुबह सीएनजी लदे टैंकर से गैस लीक होने लगा। जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद सड़क पर चल रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। 


वहीं दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके 30 मिनट बाद फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण की। हालांकि टैंकर चालक भी अपनी सूझबूझ से हालात को नियंत्रण में रखा नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। जानकारी के अनुसार टैंकर से 600 लीटर गैस लीक हुआ है। यह सीएनजी टैंकर छपरा शहर के रौजा सीएनजी टैंक में रिफिलिंग कर मोतिहारी जा रहा था। इस बीच यह हादसा हो गया। 


मालूम हो कि, टैंकर भारत पेट्रोलियम कंपनी की है, इस दौरान लगभग 45 मिनट तक गैस लीक होता रहा। टैंकर चालक ने बताया कि वह छपरा के देवेन्द्र मेमोरियल फ्यूल स्टेशन से सीएनजी लेकर चांदनी फ्यूल स्टेशन मोतिहारी के लिए निकला था। इस बीच अचानक गैस लीक होने लगा। हादसे के बाद कंट्रोल रूम को सूचित किया गया है। लीक के कारणों का पता लगाया जा रहा है।