ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly Election 2025: राहुल-खरगे की बैठक में चुनावी रणनीति तय, कांग्रेस शुरू करेगी मेगा रैलियां Patna mayor : पटना नगर निगम में मचा भूचाल ! खतरे में आई मेयर सीता साहू की कुर्सी, जारी हुआ नोटिस Bihar Assembly Election 2025: बिहार के 38 जिलों में तय हुए 90 हजार से ज्यादा बूथ, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट PATNA METRO : पटना मेट्रो अपडेट: मात्र 20 मिनट में पूरी होगी आपकी यात्रा, जानिए टाइमिंग और किराया Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Bihar Scholarship Scheme : 10 लाख छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ, जल्द खातों में पहुंचेगा पैसा Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए

भूमि विवाद में जमकर चली गोलियां, एक की मौत;दूसरा गंभीर रूप से घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 24 Jul 2024 09:57:08 AM IST

भूमि विवाद में जमकर चली गोलियां, एक की मौत;दूसरा गंभीर रूप से घायल

- फ़ोटो

SUPAUL : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सरेआम हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भूमि विवाद में गोलीबारी की घटना की अंजाम दिया गया है और गोली लगने से एक  व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 में बीती रात जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति के सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। जबकि गोली लगने से दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहूंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ आशिष कुमार ने 35 वर्षीय रामकुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। 


जबकि दूसरा जख्मी 45 वर्षीय प्रमोद यादव को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया है। जख्मी प्रमोद यादव को बाजु में गोली लगी है।जानकारी के अनुसार बिनोद यादव और उनके सगे छोटे भाई प्रमोद यादव में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है। उसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। 


उधर, घटना को लेकर प्रमोद के परिजनों ने बताया कि बिनोद यादव के बीच चल रहे भूमि विवाद का 15 दिन पूर्व स्थानीय स्तर पर पंचायत कर मामले का सुलह पंचों द्वारा कर दिया गया था। जिसके बाद प्रमोद उक्त जमीन में अपना घर बना रहे थे। घर बनाने के क्रम में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक प्रमोद यादव का साला बताया जा रहा है।