ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख

DESK: गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घॉना पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की है, जहां भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृ

भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया दुख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की जान जा रही है। ताजा घॉना पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की है, जहां भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।


जानकारी के मुताबिक, आगरा-अलीगढ़ बाईपास में मतई गांव के पास मैक्स लोडर और रोडवेज की बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में चार बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची है और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस आगरा से अलीगढ़ जा रही थी। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने का आदेश जारी किया है।