ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर: देश में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

DESK: भीषण गर्मी के बीच एक राहत वाली खबर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों में केरल में मानसून की एंट

भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर: देश में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, IMD ने दिया बड़ा अपडेट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भीषण गर्मी के बीच एक राहत वाली खबर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों में केरल में मानसून की एंट्री होने जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि केरल में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है।


दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र ने पिछले दिनों भविष्यवाणी की थी कि मानसून अंडमान निकोबार तक पहुंच चुका है और 31 मई या 1 जून को मानसून केरल में दाखिल हो जाएगा। अब आईएमडी ने जो अपडेट दिया है उसके मुताबिक, अगले पांच दिनों में केरल में मानसून की एंट्री होने जा रही है।


आईएमडी ने संभावना जताई है कि मानसून जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उस हिसाब से अगले 5 दिनों में केरल में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के कुछ हिस्से, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग, बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में इस दौरान मानसून के आने की उम्मीद है।


बात करें बिहार की तो सबकुछ ठीक रहा तो बिहार में 15 जून तक मानसून पहुंच सकता है। इसके अलावा 18 से 20 जून के बीच गोरखपुर या वाराणसी के रास्ते यूपी में दाखिल होगा। मध्य प्रदेश में 15 से 20 जून, राजस्थान में 25 जून से 30 जून, महाराष्ट्र में 10 जून तक और छत्तीसगढ़ में 15 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। वहीं दिल्ली और एनसीआर में 30 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है।