ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

भीषण गर्मी के कारण सैप जवान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

SASARAM: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण आज एक सैप जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथ काम करने वाले जवानों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गये लेकिन अस्पताल प

भीषण गर्मी के कारण सैप जवान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण आज एक सैप जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथ काम करने वाले जवानों ने उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गये लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 


अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला सासाराम नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतक सैप जवान गौरी प्रसाद नवादा जिले के रहने वाले थे। सासाराम सिविल कोर्ट में तैनात थे। भीषण गर्मी के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और मौत हो गयी। इस घटना की सूचना परिजनों को दी गयी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण ज्यादातर पुलिसकर्मी परेशान हैं। आज अचानक गौरी प्रसाद की तबीयत भीषण गर्मी के कारण बिगड़ गई। आनन-फानन में सहकर्मियों ने उन्हें लेकर सासाराम सदर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने गौरी प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गयी है। गौरी प्रसाद के साथ काम करने वाले सैप जवान सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि ड्यूटी से आने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी। वो बोल रहे थे कि उन्हें ठंड लग रही थी। जिसके बाद उन्हें चादर और कंबल ओढाया गया फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गयी। 

भीषण गर्मी के कारण सैप जवान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत


भीषण गर्मी के कारण सैप जवान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता