ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के 5 ठिकानों पर EOU की रेड, 2.61 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

PATNA: आय से अधिक संपत्ति मामले का खुलासा आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने किया है। भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर फिरोज आलम के पटना समेत 5 ठिकानों पर ईओयू ने रविवार को छापेमारी की।

भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर के 5 ठिकानों पर EOU की रेड, 2.61 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: आय से अधिक संपत्ति मामले का खुलासा आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने किया है। भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर फिरोज आलम के पटना समेत 5 ठिकानों पर ईओयू ने रविवार को छापेमारी की। जिसमें दो करोड़ 61 लाख 82 हजार रुपये की संपत्ति का मिली है। ईओयू ने जांच के दौरान पाया कि इनकी कुल संपत्ति आय से 91.08% अधिक है।


कार्यपालक अभियंता सह रेसिडेंट इंजीनियर फिरोज आलम नई दिल्ली स्थित बिहार भवन और बिहार सदन में तैनात हैं। EOU ने बताया कि इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर दिल्ली में ही नूर नगर एक्सटेंशन में भी एक फ्लैट खरीद रखा है। यही नहीं अपने भाई के नाम पर भी पटना के समनपुरा में फ्लैट खरीदा था। 


पत्नी और खुद के नाम से एक-एक भी इन्होंने खरीदा था। दिल्ली के सुखदेव नगर में  इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 1.30 करोड़ का एक फ्लैट खरीद रखी थी। इंजीनियर ने अपने भतीजे के नाम एक कार खरीदा था जिसे वे बिहार निवास में किराये पर चलाते हैं। 


आर्थिक अपराध इकाई ने रविवार को कुल 5 ठिकानों पर छापेमारी की। नई दिल्ली के सुखदेव नगर और जामिया नगर के नूर नगर एक्सटेंशन स्थित आवास में छापेमारी हुई। नई दिल्ली के द्वारिका बिहार सदन स्थित कार्यालय और पटना के समनपुरा में इंजीनियर के भाई जहीरुद्दीन के आवास पर भी आज ईओयू ने छापेमारी की।  


दिल्ली के जौहरी बाग और शाहीन बाग में फ्लैट और मेरठ में फिरोज ने जमीन खरीदा है। हालांकि इस मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली स्थित आवास से 1.45 लाख रुपए कैश और लाखों रुपए का गहना बरामद किया गया है। इंजीनियर फिरोज आलम के बारे में बताया जाता है कि वे झारखंड के पलामू स्थित हरिहरगंज के रहने वाले हैं। 


11 अप्रैल 1991 में जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्त हुए थे। इस दौरान इनकी तैनाती दरभंगा और बिहारशरीफ में हुई। जब ये  नौकरी में आए तब इनके पास सिर्फ पैतृक संपत्ति ही थी। लेकिन आज इंजीनियर फिरोज करोड़ों के मालिक हैं। ईओयू ने जांच के दौरान पाया कि इनकी कुल संपत्ति आय से 91.08% अधिक है।