ब्रेकिंग
भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आपसी विवाद में चाचा की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद भतीजा फरार✦क्या आपको भी मिलती है किसान सम्मान निधि? तो KCC बनवाने का गोल्डन चांस, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

लुटेरी दुल्हनों ने शादी के तीसरे ही दिन सभी को खिला दी नींद की गोली, फिर पैसे और जेवर लेकर हो गई फरार

BHARATPUR: दो सगे भाईयों की एक ही दिन दो लड़कियों के साथ धूमधाम से शादी हुई. शादी के बाद दोनों दुल्हन अपने ससुराल पहुंची. इस दौरान दोनों ने खाने में नींद की गोली मिलाकर सभी सस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHARATPUR: दो सगे भाईयों की एक ही दिन दो लड़कियों के साथ धूमधाम से शादी हुई. शादी के बाद दोनों दुल्हन अपने ससुराल पहुंची. इस दौरान दोनों ने खाने में नींद की गोली मिलाकर सभी ससुरालवालों को खिला दिया और घर में रखे पैसे और जेवरात लेकर दोनों फरार हो गई. यह घटना राजस्थान के भरतपुर के हथैनी गांव की है. 

दोनों बहुओं से चूल्हा पुजवाया गया था चूल्हा

ससुराल आने के बाद तीसरे दिन सीमा और शिवानी से चूल्हा पूजा करवाया गया था. दोनों ने खाना बनाया और उसी में नींद की गोली मिला दी. रात में खाना खाने के बाद सुबह में जब लोगों की नींद खुली तो देखा की दोनों दुल्हन घर से फरार है. घर में रखे पैसा और जेवरात भी गायब है. लोगों ने शादी कराने वाले अगुआ से संपर्क किया तो उसने कहा कि दोनों को पकड़वा देंगे. लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर वह भी फरार हो गया.

दुल्हनों के घर पर ताला बंद

दोनों दुल्हनें बहन है. दोनों का घर यूपी के बरेली में है. जब उसके घर पर लोग गए तो देखा की वहां पर ताला बंद है. सभी घरवाले फरार है. परेशान ससुराल के लोगों ने दोनों लुटेरी दुल्हनियों के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि इस शादी का खर्च लड़के पक्ष के लोगों ने ही उठाया था. इस तरह की पहले भी इस एरिया में घटना हो चुकी है.


टैग्स