ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

Monkey Pox: सावधान! भारत में मिला मंकीपॉक्स का खतरनाक स्ट्रेन, WHO ने बताया था हेल्थ इमरजेंसी

DESK: विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने मंकीपॉक्स के जिस स्ट्रेन को हेल्थ इमरजेंसी बताया था, मंकी पॉक्स के उसी स्टेन की पुष्टि भारत में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के एक मरी

Monkey Pox: सावधान! भारत में मिला मंकीपॉक्स का खतरनाक स्ट्रेन, WHO ने बताया था हेल्थ इमरजेंसी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने मंकीपॉक्स के जिस स्ट्रेन को हेल्थ इमरजेंसी बताया था, मंकी पॉक्स के उसी स्टेन की पुष्टि भारत में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के एक मरीज में पिछले सप्ताह इस वायरस की लक्ष्ण पाए गए थे।


मलप्पुरम जिले के रहने वाले 38 वर्षीय शख्स में क्लेड 1बी स्टेन की पुष्टि हो गई है, जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से भारत लौटा था। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। भारत में इस स्टेन का यह पहला मामला है। WHO ने पिछले महीने इसे दूसरी बार स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।


दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला 26 वर्षीय मरीज हरियाणा के हिसार का रहने वाला था जो इसी महीने पश्चिमी अफ्रीकी क्लेड 2 स्ट्रेन से पॉजिटिव पाया गया था। बता दें कि साल 2022 में WHO द्वारा मंकीपॉक्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद भारत में अबतक इसके 30 मामले सामने आ चुके हैं।