ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था पोलैंड का नागरिक, हुआ गिरफ्तार

DESK: भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पोलैंड के नागरिक को नेपाली इमिग्रेशन ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी सीमावर्ती नेपाल के पर्सा जिला स्थित वीरगंज से हुई है। नेपाल इमिग्रे

भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था पोलैंड का नागरिक, हुआ गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

DESK: भारत में घुसने की कोशिश कर रहे पोलैंड के नागरिक को नेपाली इमिग्रेशन ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी सीमावर्ती नेपाल के पर्सा जिला स्थित वीरगंज से हुई है। नेपाल इमिग्रेशन शाखा वीरगंज कार्यालय प्रभारी राज कुशवाहा ने दी इसकी जानकारी देते हुए बताया कि विदेशी नागरिक अवैध रूप से रक्सौल के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था। तभी नो मैंस लैंड के पास शंकराचार्य द्वार के पास नेपली सुरक्षाकर्मियों ने उसे धर दबोचा। 




जिस विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है उसकी पहचान पोलैंड के रहने वाले मिचल जेर्जी फिगुकर्षि के रूप में की गई है। हैरानी की बात तो ये है कि उसके पास नेपाल और भारत के लिए वीजा भी नहीं है। इसके बावजूद वह भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।




विदेशी नागरिक का पासपोर्ट संख्या ई 55350625 है। वह 8 अक्टूबर को भारत के वनवासा से आउट स्टाम्प लगाकर बिना वीजा के ही नेपाल में घुस गया। वह 14 दिनों से एचपी 34 डी 2315 बाइक संख्या से नेपाल के अलग अलग शहरों में घूम रहा था। पूछताछ के बाद उसे अग्रेतर कारवाई के लिए नेपाल इमिग्रेशन के काठमांडु हेडक्वार्टर भेज दिया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स