शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 10 Aug 2024 12:28:38 PM IST
- फ़ोटो
DELHI: पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारतीय हॉकी टीम स्वदेश लौट आई है। शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय हॉकी टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद फैन्स ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस भी किए।
दरअसल, भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन एक भी गोल नहीं हो सका था हालांकि दूसरे क्वार्टर में स्पेन ने बाजी मार ली थी और मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में गोल कर दियाथा। स्पेन की यह खुशी अधिक समय तक नहीं रही और टीम के कैप्टन हरमनप्रीत ने गोल दाग दिया था। दूसरे क्वार्टर के खत्म होने तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं थी।
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम काफी आक्रामक रही। शुरुआत में ही भारत ने दूसरा गोल भी दाग दिया था। 33वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर का लाभ उठाया और गोल कर दिया था। 35वें मिनट पर अभिषेक को ग्रीन कार्ड दिखा दिया गया हालांकि 37वें मिनट पर मैदान में भी आ गए थे। तीसरा क्वार्टर खत्म होने तक टीम इंडिया के पास 2-1 की बढ़त रही और टीम इंडिया ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया था।
बॉन्ड जीतने के बाद हॉकी टीम भारत लौट आई। दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने जोरदार स्वागत किया। हॉकी टीम के खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, अमित रोहिदास, राज कुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह, और संजय ओलंपिक समापन के बाद स्वदेश लौटेंगे। वहीं टीम के कैप्टन हरमनप्रीत समेत अन्य खिलाड़ी शनिवार की सुबह भारत लौट आए। एयरपोर्ट पर कैप्टन हरमनप्रीत ने मेडल लुक दिया।