Hindi News / news / भाकपा नेता राजेंद्र सिंह का दिल्ली में निधन, जमुई में शोक की लहर

भाकपा नेता राजेंद्र सिंह का दिल्ली में निधन, जमुई में शोक की लहर

1st Bihar Published by: Updated Jun 12, 2022, 5:19:53 PM

भाकपा नेता राजेंद्र सिंह का दिल्ली में निधन, जमुई में शोक की लहर

- फ़ोटो

DESK: भाकपा के पूर्व जिला सचिव व पार्टी में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राजेंद्र सिंह का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। कई महीने से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। इस घटना से जमुई में शोक की लहर देखी जा रही है। मंगलवार को अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। पटना भाकपा कार्यालय में अंतिम सलामी दी जाएगी। 


भाकपा के जिला एवं विभिन्न प्रखंड कार्यालयों में लगे झंडे को झुका दिया गया है। सोमवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा। यहां मंगलवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कार्यालय में अंतिम सलामी दी जाएगी। जिसके बाद अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को पैतृक ग्राम पिरहिंडा में रखा जाएगा। 


यहां से मंगलवार को अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और उसी दिन पटना के गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। वामपंथी नेता के निधन पर भाकपा के जिला सचिव नवल किशोर ने शोक संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि दिवंगत राजेंद्र सिंह के साथ उन्होंने पार्टी की सदस्यता हासिल की थी। उनके इस तरह से छोड़ कर जाने से वे नि:शब्द हैं।