ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

भगवान सूर्य को मुकेश सहनी ने दिया अर्घ्य, देशवासियों के निरंतर खुशहाली की कामना की

PATNA: विकाशील इंसान पार्टी के संस्थापक "सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी ने आज उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। सुपौल बिरौल स्थित आवास पर बने छठ घाट पर अपने परिजनों के स

भगवान सूर्य को मुकेश सहनी ने दिया अर्घ्य, देशवासियों के निरंतर खुशहाली की कामना की
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विकाशील इंसान पार्टी के संस्थापक "सन ऑफ मल्लाह" मुकेश सहनी ने आज उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। सुपौल बिरौल स्थित आवास पर बने छठ घाट पर अपने परिजनों के साथ मिलकर उन्होंने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और भगवान सूर्य की आराधना की। बिहार के मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने महापर्व के इस मौके पर छठ मईया से देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।  


मंत्री मुकेश सहनी छठ महापर्व के अवसर पर अपने गृह जिला सुपौल बिरौल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खुद वहां स्थित विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया और लोगों के बीच मौजूद रहे। लोगों की बातें सुनी और उनकी समस्याओं का भी विवारण किया। मुकेश सहनी ने जिला प्रशासन की तरफ से किए गये तमाम तैयारियों का निरीक्षण किया। 


लोक आस्था का महापर्व के छठ के मौके पर मुकेश सहनी ने उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान घर में बनाए गये छठ घाट पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों के साथ मुकेश सहनी ने महापर्व छठ मनाया। भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हुए देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की उन्होंने कामना की। 

टैग्स