ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

भगवान को लगी ठंड; पहन लिया स्वेटर और ऊनी टोपी, शाम होते ही ओढ़ लेते हैं कंबल

GAYA: बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है खासकर गया में ठंड का अहसास कुछ ज्यादा ही है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग तो लोग भगवान ने भी स्वेटर पहन लिया है। और इतना ही नहीं शाम होते ही कंबल वह कंबल भी ओढ़ लेत

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GAYA: बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है खासकर गया में ठंड का अहसास कुछ ज्यादा ही है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोग तो लोग भगवान ने भी स्वेटर पहन लिया है। और इतना ही नहीं शाम होते ही कंबल वह कंबल भी ओढ़ लेते हैं।

गया के गौड़िया मठ में भगवान की सभी मूर्तियों को स्वेटर तथा ऊनी टोपी पहना दिया गया है। राधे कृष्ण,जगन्नाथ और सुभद्रा की स्थापित प्रतिमाओं को ऊनी वस्त्र और सर पर ऊनी टोपी पहनाई गयी है।

श्रद्धा ,आस्था और भक्ति के साथ भक्त और भगवान का अटूट प्रेम रहा है यही कारण है कि ऐसी भक्ति गया के जीबी रोड स्थित गौड़िया मठ मंदिर में दिखने को मिलती है।यहां के पुजारी बताते है कि ऐसी परम्परा सालों-साल से चली आ रही है। यहां गर्मी के दिनों में भगवान को एसी की हवा खिलायी जाती है। तो  जाड़े के दिनों स्वेटर पहनाया जाता है और शाम होते ही कंबल भी ओढ़ाया जाता है। गौड़िया मठ में माघ शीर्ष शुक्ल पक्ष षष्टी से भगवान को गर्म पानी से अभिषेक तथा गर्म पानी का भोग चढाया जा रहा है।

यहां के मुख्य पुजारी उत्तम श्लोक दास जी महाराज ने बताया कि इन ऊनी वस्त्रों को विशेष रूप से कोलकाता से मंगाया जाता है। और इन वस्त्रों का निर्माण भी गौड़िया सम्प्रदाय के लोग ही करते हैं। उन्होनें बताया कि जिस प्रकार मानव को गर्मी में गर्म और ठंडक में ठंड की अनुभूति होती है उसी प्रकार भगवान को ठंड और गर्मी का अहसास होता है। इसलिए जाड़े के दिनों में दिन में भगवान सिर्फ टोपी पहनते है और सूर्य ढलते ही टोपी,दास्ताने और कम्बल से ओढ़ाया जाता है।वहीं गौड़िया मठ के दीवारों पर लगी विभिन्न सन्तों के फोटो को भी कपड़े से ढक दिया जाता है।





टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता