Hindi News / news / बेतिया गैंगरेप कांड : आरोपियों की तरफ से इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद,...

बेतिया गैंगरेप कांड : आरोपियों की तरफ से इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद, ड्राइवर ने कर दिया नया खुलासा

1st Bihar Published by: Updated Sep 21, 2019, 8:17:07 AM

बेतिया गैंगरेप कांड : आरोपियों की तरफ से इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद, ड्राइवर ने कर दिया नया खुलासा

- फ़ोटो

BETTIAH : बेतिया गैंगरेप मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। पुलिस ने उस गाड़ी को बरामद कर लिया है जिसका इस्तेमाल आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप के दौरान किया था। पुलिस ने आरोपियों की तरफ से इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर उसके ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। 


जिस स्कॉर्पियो गाड़ी में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया उसके ड्राइवर से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के सामने ड्राइवर ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। ड्राइवर ने दावा किया है कि पीड़िता ने खुद फोन कर स्कॉर्पियो गाड़ी को भाड़े पर लिया था। 


हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी आधिकारिक तौर पर बोलने को तैयार नहीं है। जिस गाड़ी में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया उसका ड्राइवर मनुआपुल थाना के जोकहा का रहने वाला है। ड्राइवर का नाम दीपक कुमार है और उसकी गिरफ्तारी योगापट्टी स्थित उसके ससुराल से की गई है।