Hindi News / news / बेलगाम ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, घर में मचा कोहराम

बेलगाम ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, घर में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Badal Updated Jan 03, 2021, 9:43:34 AM

बेलगाम ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, घर में मचा कोहराम

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी के NH-30 पर रफ्तार का कहर जारी है. मामला पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित नंदलाल छपरा NH-30 फोर लेन का है जहां एक बेलगाम ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंद डाला, जिससे  घटनास्थल पर ही स्कूटी सवार की मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा.


वहीं मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जीरोमाइल के पास हाइवे को जाम कर हंगामा किया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे पटना सिटी DSP और कई थाना के पुलिस टीम ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. साथ ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजा और परिचालन को भी सामान्य कराया.


वहीं पुलिस ने मृतक की पहचान भागवत नगर इलाके के रहने वाले दवा व्यवसाई अजय कुमार के रूप में की है. इस मौके पर पीड़ित परिवार का कहना था कि अजय स्कूटी पर सवार हो कर ऑडर का दवा पहुंचाने जा रहे था, उसी दौरान यह हादसा हो गया.