ब्रेकिंग
बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल

बेकाबू कोरोना को देखते हुए नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब कोरोना मरीजों को मिलेगी होम आइसोलेशन की सुविधा

PATNA : सूबे में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार में यह तय किया है कि अब कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी ज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सूबे में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को देखते हुए नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला किया है. सरकार में यह तय किया है कि अब कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी जाएगी. इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उमेश सिंह कुमावत ने सभी जिलों के डीएम और सिविल सर्जन को गाइडलाइन भी जारी कर दिया है.


सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि राज्य में अब वैसे कोरोना मरीज जिनके पास बेहतर आइसोलेशन की सुविधा हो, उन्हें इसकी इजाजत दी जाएगी. हालांकि इसके लिए उन्हें एक डिक्लेरेशन फॉर्म भरकर देना होगा. सभी जिलों के डीएम के पास यह अधिकार होगा कि वह मरीजों को आइसोलेशन सेंटर या फिर आइसोलेशन में से किसी एक विकल्प को दे सकें.


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने अपने पत्र में स्पष्ट तौर पर इस बात का उल्लेख किया है कि कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले दिनों हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कई जिलों के डीएम ने होम आइसोलेशन की सुविधा दिए जाने की जरूरत बताई थी. डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की तर्ज पर ही आइसोलेशन की सुविधा आम कोरोना मरीजों को दिए जाने की मांग उठने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने यह गाइडलाइन जारी किया है.



बेकाबू कोरोना को देखते हुए नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब कोरोना मरीजों को मिलेगी होम आइसोलेशन की सुविधा

बेकाबू कोरोना को देखते हुए नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब कोरोना मरीजों को मिलेगी होम आइसोलेशन की सुविधा

टैग्स