ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

युवक ने फांसी लगाकर की सुसाइड, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

BEGUSARAI: पत्नी का मायके जाना युवक को ठीक नहीं लगा. जिससे नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. घटना मटिहानी के रामदिरी गांव की है. घटना के बारे में बताया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI: पत्नी का मायके जाना युवक को ठीक नहीं लगा. जिससे नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. घटना मटिहानी के रामदिरी गांव की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक बाहर में रहकर मजदूरी का काम करता था. कुछ दिन पहले ही अपने घर आया. उसके बाद अपने पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई. 

तनाव में था युवक

बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने  के बाद गोपाल बहुत टेंशन में रहा करता था. जब पत्नी से फोन पर बात किया तो किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. जिसके बाद घर के दरवाजा बंद कर गोपाल कुमार गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. फिलहाल भटियानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता