Hindi News / news / बेगूसराय में क्वारेंटाइन सेंटर पर खाना नहीं देने पर हंगामा, प्रवासी मजदूरों ने...

बेगूसराय में क्वारेंटाइन सेंटर पर खाना नहीं देने पर हंगामा, प्रवासी मजदूरों ने किया सड़क जाम

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated May 18, 2020, 1:06:53 PM

बेगूसराय में क्वारेंटाइन सेंटर पर खाना नहीं देने पर हंगामा, प्रवासी मजदूरों ने किया सड़क जाम

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय में प्रवासी मजदूरों ने क्वारेंटाइन सेंटर की कुव्यवस्था से नाराज होकर सड़क जामकर हंगामा किया है। मजदूरों ने खाना नहीं देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है।


जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदौली गांव से मामला सामने आ रहा है।  बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों को देर रात मध्य विद्यालय मेहदौली में बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी। इसी से नाराज होकर प्रवासी मजदूर ने जमकर हंगामा किया है।


मजदूरों का आरोप है कि रात में खाना नही दिया गया सिर्फ चूड़ा शक्कर दिया गया और सुबह में भी कोई व्यवस्था नहीं हुई। इसी से नाराज होकर लोगों ने सेंटर के अंदर हंगामा करने के बाद बाहर निकल सड़क को जाम कर दिया।


सड़क जाम की जाम की सूचना पर भगवानपुर सीओ और पुलिस मौके पर पहुंच नाराज लोगों को समझा-बुझाकर सारी व्यवस्था सहीं करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।