1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Sep 30, 2020, 12:16:58 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया है. इस हमले में 3 महिला पुलिसकर्मी समेत आधा दर्जन पुलिस वाले घायल हो गए हैं. वहीं होमगार्ड के एक जवान की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.
मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख गांव की है, बताया जा रहा है कि शराबी को ग्रामीणों के द्वारा पिटाई करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम सांख गांव पहुंची, जहां गांव वालों ने पुलिस की टीम पर ही हमला बोल दिया.
इस हमले में तीन महिला पुलिसकर्मी समेत छह पुलिस वाले गंभीर रुप से घायल हो गए. इस हमले में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया, जिसके बाद घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए ले जाया गया और पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी घायल पुलिसवालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.