Hindi News / news / बेगूसराय में भीषण रोड एक्सीडेंट, घटनास्थल पर एक महिला की दर्दनाक मौत

बेगूसराय में भीषण रोड एक्सीडेंट, घटनास्थल पर एक महिला की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Nov 27, 2020, 8:10:52 PM

बेगूसराय में भीषण रोड एक्सीडेंट, घटनास्थल पर एक महिला की दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

BEGUSARAI :  जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शुक्रवार की देर शाम अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.


घटना बेगूसराय जिले बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 डंडारी ढाला के समीप की है. मृतक महिला की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के ऊपर टोला वार्ड नंबर 4 निवासी गोपी शर्मा की 75 वर्षीय पत्नी दूलो देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मृतक दूलो देवी घर से दवाई लेने के लिए दुकान पर गई हुई थी, जब दुकान पर से दवाई लेकर घर वापस आने के दौरान एनएच 31 सड़क को पार कर रही थी. उसी दरमियान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंदते हुए मौके से भाग गया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बलिया थाना पुलिस को दी मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही इस महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.