ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में 2 की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

BEGUSARAI: बेगूसराय में स्कार्पियो और बाईक में भीषण टक्कर मेंं बच्ची समेत दो की मौत हो गयी है। जबकि एक महिला और बच्ची घायल हो गयी हैं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। इ

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में 2 की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में स्कार्पियो और बाईक में भीषण टक्कर मेंं बच्ची समेत दो की मौत हो गयी है। जबकि एक महिला और बच्ची घायल हो गयी हैं। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


घटना मंझौल ओपी क्षेत्र के मंझौल के पास एसएच-55 की है जहां आरसीएस कॉलेज के पास सड़क हादसे में दो की जान चली गयी है। बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वासुदेव पुर गांव निवासी विपिन राय के 22 वर्षीय पुत्र नारायण राय उर्फ आदर्श कुमार अपने घर मंझौल मोहनपुर जा रहा था। बाइक पर एक महिला और दो बच्चियां सवार थी। 


तभी इसी दौरान मंझौल के पास एक स्कॉर्पियों ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार आर्दश कुमार और 5 साल की परी की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मंझौल थानाध्यक्ष अजीत कुमार दलबल साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।


घटना से गुस्साएं लोगों ने एसएच-55 को जाम कर दिया जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों समझा-बूझाकर यातायात को बहाल कराया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता