Hindi News / news / बेगूसराय में 3 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

बेगूसराय में 3 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated May 25, 2020, 5:42:01 PM

बेगूसराय में 3 बच्चों की मौत, घर में पसरा मातम

- फ़ोटो

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है. जहां एक बड़ा हादसा हुआ है. बेगूसराय गंडक नदी में 3 बच्चे डूब गए हैं. इन तीनों बच्चों की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. पुलिस ने बच्चों की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.


घटना बेगूसराय जिले के मंझौल थाना इलाके की है. जहां पवड़ा गांव में गंडक नदी में तीन बच्चे डूब गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे नहाने गए थे. स्नान के दौरान ही ये तीनों बच्चे नदी में डूब गए. जिससे इनकी मौत हो गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जाता है कि तीनों युवक ट्रैक्टर से मिट्टी काटने के लिए गए थे. उसी दौरान तीनों युवक गंडक नदी में स्नान करने लगे. नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए.


इस घटना के बाद कई लोग फौरन मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी. प्रशासन की टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है. मृतक युवकों की पहचान छोटू कुमार, अभिषेक कुमार और राजू कुमार के रूप में की गई है. फिलहाल तीनों युवक का शव पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.