1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated May 25, 2020, 4:33:43 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय से सामने आ रही है. जहां एक बड़ा हादसा हुआ है. बेगूसराय गंडक नदी में 3 बच्चे डूब गए हैं. इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. प्रशासनिक टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है.
घटना बेगूसराय जिले के मंझौल थाना इलाके की है. जहां पवड़ा गांव में गंडक नदी में तीन बच्चे डूब गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे नहाने गए थे. स्नान के दौरान ही ये तीनों बच्चे नदी में डूब गए. जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इस घटना के बाद कई लोग फौरन मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी. प्रशासन की टीम बच्चों की तलाश में जुटी हुई है.