ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बेगूसराय के बाद अब पूर्णिया में कुत्तों का आतंक, पांच महीने में 25 सौ लोगों को काट खाया

PURNEA: बिहार के अलग-अलग जिलों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बेगूसराय के बाद अब पूर्णिया में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच महीनों के भीत

बेगूसराय के बाद अब पूर्णिया में कुत्तों का आतंक, पांच महीने में 25 सौ लोगों को काट खाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बिहार के अलग-अलग जिलों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बेगूसराय के बाद अब पूर्णिया में कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच महीनों के भीतर आवारा कुत्ते 2500 से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। कुत्तों के आतंक से जिले के लोगों में खौफ का माहौल है। सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्ते कब किसे अपना शिकार बना लें, इसका कोई ठिकाना नहीं है।


आंकड़ों की बात करें तो पिछले पांच महीने में आवारा कुत्ते 2509 लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं। जनवरी में 536, फरवरी माह में 658,मार्च माह में 557, अप्रैल माह में 382 और मई महीने में 376 लोग डॉग बाइट के शिकार हो चुके हैं। कुत्तों के काटने की वजह से कई जगहों पर लोग सड़क दुर्घटना के भी शिकार हो रहे हैं। गाड़ियों को आता देख आवारा कुत्ते अचानक हमला कर देते हैं।


डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर जिले के सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी ने लोगों से सचेत रहने की अपील की है और कहा है कि जिले के अस्पतालों में एंटीरेबीज उपलब्ध हैं। कुत्ता काट ले तो तुरंत डॉक्टर की सलाह पर एंटीरेबीज की सुई लें। बता दें कि पिछले दिनों बेगूसराय में आवारा कुत्तों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। बाद में पटना से पहुंची टीम ने कई कुत्तों को मार गिराया था।