ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Begusarai Crime News: महिला ने कमरे में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड की वजह तलाश रही पुलिस

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 22 वर्षीय महिला ने आखिर इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया पुलिस के लिए यह पहेली बनी हुई है। इस घटना के

Begusarai Crime News: महिला ने कमरे में फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 22 वर्षीय महिला ने आखिर इतना बड़ा आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया पुलिस के लिए यह पहेली बनी हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर की है।


मृतका की पहचान जगदर वार्ड- 1 निवासी अजीत कुमार की 22 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खुदावनपुर थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी ज्योति कुमारी की शादी चार साल पहले वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर निवासी अजीत के साथ हुई थी।


दो साल पहले ज्योति ने एक बेटी को जन्म दिया था। मंगलवार की देर शाम जब घर में कोई नहीं था ज्योति ने खुद को कमरे में बद कर लिया और फांसी के फंदे से झूल गई। मृतका की पति बाहर में रहकर मजदूरी करता हैं। वहीं मृतका का सास भी पूर्व में निधन हो चुका है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।


ग्रामीणों ने खिड़की की तरफ झांका तो देखा ज्योति का शव पंखे के सहारे दुपट्टा से लटका हुआ था। इसी बीच किसी ने स्थानीय थाना को घटना की सूचना दे दी। घटना की सूचना वीरपुर थाना के एसआई अनिल कुमार मिश्रा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जूट गई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता