ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

बाराती बनकर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति को किया बरामद

DESK: बाराती बनकर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की और 390 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान 59 करोड़ कैश, 32 KG गोल

बाराती बनकर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति को किया बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बाराती बनकर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की और 390 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान 59 करोड़ कैश, 32 KG गोल्ड, 16 करोड़ का हीरा और मोती बरामद किया गया है। 


यह छापेमारी फिल्मी अंदाज में इनकम टैक्स की टीम ने की। रेड के दौरान करीब तीन सौ कर्मचारी मौजूद थे। सभी 150 से ज्यादा गाड़ियों से आए थे। इनकम टैक्स चोरी की बात सामने आने के बाद इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ कुल पांच ठिकानों पर छापेमारी की। 


इनकम टैक्स की टीम बारात बनकर आए थे। सभी की गाड़ियों पर वर-वधु का नाम लिखा हुआ था और कोड वर्ड के तौर पर यह भी लिखा था कि दुल्हनिया हम ले जाएंगे। इस रेड को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया था। मिली जानकारी के अनुसार कालिका स्टील, फाइनेंसर विमल राज बोरा, डीलर प्रदीप बोरा की फैक्ट्री, एसआरजे स्टील और को-ऑपरेटिव बैंक में छापेमारी की गयी थी। 


जहां से 390 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र के जालना में यह कार्रवाई की गयी। पांच बिजनेस ग्रुप के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। वही पांचों ठिकानों से 59 करोड़ कैश, 32 KG गोल्ड, 16 करोड़ का हीरा-मोती जब्त किया गया।