ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

सितंबर से बैंकों का बदल जाएगा टाइम टेबल, जानिए अब कितने बजे खुलेंगे बैंक

DESK : डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ने से लोग अब बैंकों पर कम निर्भर रहने लगे हैं. लेकिन फिर भी कई ऐसे काम हैं जिनके लिए ग्राहक को बैंक जाना पड़ता है. लंबे समय से बैंक की एक टाइमिंग है. ग्राहकों के लिए बैंक

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ने से लोग अब बैंकों पर कम निर्भर रहने लगे हैं. लेकिन फिर भी कई ऐसे काम हैं जिनके लिए ग्राहक को बैंक जाना पड़ता है. लंबे समय से बैंक की एक टाइमिंग है. ग्राहकों के लिए बैंक सुबह 10 से लेकर शाम 4 बजे तक खोला जाता था. लेकिन पैसों का लेनदेन दोपहर तक ही होता है, जिससे ऑफिस में काम करने वाले लोगों को परेशानी होती थी. पर अब ऐसा नहीं होगा. अपने ग्राहकों के लिए बैंक एक बड़ी खुशखबरी लाने जा रहा है. अब बैंक सुबह 9 से लेकर देर शाम तक खुले रहेंगे. अगले महीने से बैंकों में नया टाइम टेबल लागू होगा. खबर के मुताबिक फाइनेंस मिनिस्ट्री के बैंकिंग डिवीजन ने सभी बैंकों से बातचीत करने के बाद फैसला किया है कि बैंकों की ब्रांच ग्राहकों की सहूलित के हिसाब से खुलनी चाहिए. जिसके लिए तीन तरह का टाइम टेबल सुझाए गए हैं. पहला- सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक दूसरा- सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक तीसरा- सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक. यह टाइम टेबल सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) पर लागू होगा. बैंकों को इनमें से अपनी सहूलियत के मुताबिक टाइम का चुनाव करना होगा और नए टाइम टेबल के बारे में अखबार में सूचना दी जाएगी.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता