ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बजरंग पूनिया के बाद अब विनेश फोगाट ने भी लौटाया सम्मान, कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न

DESK: भारतीय कुश्ती महासंघ की मान्यता रद्द होने के बावजूद कुश्ती संघ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेसलर बजरंग पूनिया के बाद अब महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी अपना मेडल लौटा

बजरंग पूनिया के बाद अब विनेश फोगाट ने भी लौटाया सम्मान, कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: भारतीय कुश्ती महासंघ की मान्यता रद्द होने के बावजूद कुश्ती संघ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेसलर बजरंग पूनिया के बाद अब महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी अपना मेडल लौटा दिया है। PMO जा रही विनेश को जब पुलिस ने कर्तव्यपथ पर रोक दिया तो उन्होंने अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार कर्तव्य पथ पर छोड़ दिया। इससे पहले बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर दिया था।


दरअसल, महिला पहलवानों ने पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया की अगुवाई में देश के कई पहलवानों ने बृज भूषण के खिलाफ दिल्ली में महीनों तक विरोध प्रदर्शन किया था। इसके वावजूद भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में बृजभूषण सिंह के खेमें की ही संजय सिंह अध्यक्ष बनाए गए। यौन शोषण के आरोपी संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर खिलाड़ियों में भारी नाराजगी थी।


बृजभूषण खेमें के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था।इसके बाद भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर दिया था और पदक को फूटपाथ पर छोड़ दिया था। मामले ने तूल पकड़ा तो केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह समेत पूरे कुश्ती संघ की मान्यता को ही रद्द कर दी थी। बावजूद इसके विवाद थमता नहीं दिख रहा है।


बजरंग पूनिया के पद्मश्री अवॉर्ड वापस करने के बाद शनिवार को एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने महिला पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार के विरोध में अपने पुरस्कार लौटा दिए। वे अवार्ड लौटाने के लिए पीएमओ जा रही थी लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने अवार्ड कर्तव्य पथ पर छोड़ दिए। फोगाट ने तीन दिन पहले ही अवार्ड वापसी का ऐलान किया था।