1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Apr 24, 2020, 3:43:37 PM
- फ़ोटो
BAGHA: लॉकडाउन में पुलिस के जवानों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया. पुलिस ने हंगामा करने वाले दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि दोनों जवान बगहा के नरईपुर मुहल्ला में शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. इसकी सूचना एसपी को मिली. जिसके बाद गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया. पटखौली पुलिस ने जवान गणेश सिंह और उपेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार करने के बाद दोनों जवानों को पीएचसी में मेडिकल टेस्ट कराया गया है. जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है. दोनों जवान पुलिस लाइन में तैनात थे. अब सवाल उठ रहा है कि जिनको बिहार में शराबबंदी कानून लागू करने की जिम्मेवारी है वही शराब पीकर तांडव मचा रहे हैं. ऐसे में कैसे कानून लागू होगा. बता दें कि कुछ दिन पहले ही दरभंगा में पुलिस ने एक बीडीओ को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया था. इसके अलावे बिहार पुलिस के जवानों का शराब पीने की खबर आती रहती है. ऐसे जवानों पर कार्रवाई भी होती है. लेकिन सवाल उठता है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...