ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?

बाबा रामदेव ने बताया बढ़ती उम्र को रोकने का देसी तरीका, खुद पिया गधी का दूध और लोगों को भी पीने को कहा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 03 Dec 2024 04:19:39 PM IST

बाबा रामदेव ने बताया बढ़ती उम्र को रोकने का देसी तरीका, खुद पिया गधी का दूध और लोगों को भी पीने को कहा

- फ़ोटो

DESK: योग गुरु बाबा रामदेव ने बढ़ती उम्र  को रोकने का देसी तरीका लोगों को बताया है। पतंजलि योगपीठ में योग अभ्यास के दौरान बाबा रामदेव ने अपने हाथों से गधी का दूध निकाला और उसे पिय लिया। ऐसा करने से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया। 


अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रामदेव ने कहा कि गधी का दूध स्वादिष्ट और पाचन क्रिया के लिए लाभदायक होता है। गधी का दूध सुपर टॉनिक है यह स्वास्थ्य और सौन्दर्य दोनों के लिए भी लाभदायक है।  बाबा रामदेव के आधिकारिक फेसबुक पेज पर इसे साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और ऊंटनी का दूध पहले निकाल चुके हैं लेकिन गधी का दूध पहली बार खुद से निकाले हैं।


उन्होंने आगे कहा कि गाय, भैंस और बकरी का दूध तो लोग पीते हैं। लेकिन गधी का दूध नहीं पीते हैं। बाबा रामदेव ने गधी के दूध के पीने से क्या फायदे होते हैं यह बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि गधी के दूध पीने से कई फायदे हैं। इसमें लेक्टोफेरिन नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें सबसे अधिक पौष्टिक होता है। इसे सुपर कॉस्मेटिक भी कहा जाता है। गधी का दूध त्वचा के लिए भी लाभदायक होता है और बढ़ती उम्र को रोकने का यह देसी तरीका है। उन्होंने लोगों को गधी का दूध पीने को कहा।