Hindi News / news / बाल-बाल बचे मनोज तिवारी,हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

बाल-बाल बचे मनोज तिवारी,हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Oct 29, 2020, 11:21:04 AM

बाल-बाल बचे मनोज तिवारी,हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां बीजेपी नेता मनोज तिवारी बाल-बाल बच गए हैं. पटना एयरपोर्ट से जैसे ही मनोज तिवारी का हेलिकॉप्टर उड़ा उसमें तकनीकी खराबी आ गई और हेलिकॉप्टर  का एटीसी से संपर्क टूट गया. 

जिसके बाद काफी देर तक हेलिकॉप्टर हवा में ही चक्कर काटता रहा. इसके बाद पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. तकनीकी खराबी के कारण हेलिकॉप्टर  को लैंड कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 

कुछ देर बाद हेलिकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा ली गई है. मनोज तिवारी को सुरक्षित हेलिकॉप्टर से बाहर निकाल लिया गया है.