ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

B N कॉलेज के प्रोफेसर ने स्टूडेंट के साथ किया गंदा काम, मोबाइल पर रोज भेजता था अश्लील मैसेज

PATNA : राजधानी पटना में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. पटना के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रोफेसर के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगे हैं. एक स्टूडेंट ने प्रोफ़ेसर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. पटना के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रोफेसर के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगे हैं. एक स्टूडेंट ने प्रोफ़ेसर के ऊपर गंदा काम करने का और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर थाने में और एसएसपी से शिकायत की गई है. पुलिस फिलहाल इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. 


घटना राजधानी पटना के पीरबहोर थाना इलाके की है. जहां B N कॉलेज के एक प्रोफेसर के ऊपर स्टूडेंट के साथ यौनशोषण का प्रयास करने का आरोप लगा है. मिली जानकारी के मुताबिक पॉलिटिकल साइंस के फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट के साथ यह घटना हुई है. बताया जा रहा है कि पीड़ित स्टूडेंट ने पीरबहोर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. इतना ही नहीं यह मामला पटना एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा के पास भी पहुंचा है. 


पीड़ित स्टूडेंट के मुताबिक प्रोफेसर उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था. स्टूडेंट ने  गाली-गलौज के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि स्टूडेंट ने इससे पहले कुलपति कार्यालय को भी पूरी घटना की जानकारी दी थी. इस शिकायत को प्रिसिंपल ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रोफेसर से जवाब मांगा है, लेकिन प्रोफेसर ने इस आरोप को जूठा और निराधार बताया है. इतना ही नहीं उन्होंने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर बेबुनियाद आरोप लगाने वाले छात्र पर कार्रवाई की मांग की हैं. उन्होंने कहा कि आवेदन पर दो अलग-अलग हस्ताक्षर हैं. बहरहाल पुलिस अभी इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स