ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

अजब प्रेम की गजब कहानी: दो बच्चों की मां का तीन बच्चों के पिता पर आया दिल, रात के अंधेरे में पकड़े गए तो पति ने ही करा दी शादी

NAWADA: नवादा में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे एक शख्स को भारी पड़ गया। महिला के ससुराल वालों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़

अजब प्रेम की गजब कहानी: दो बच्चों की मां का तीन बच्चों के पिता पर आया दिल, रात के अंधेरे में पकड़े गए तो पति ने ही करा दी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नवादा में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। रात के अंधेरे में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे एक शख्स को भारी पड़ गया। महिला के ससुराल वालों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया और गांव के मंदिर में शादी करा दी। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव की है।


दरअसल, नारदीगंज थाना क्षेत्र नक्शेना गरहिया गांव निवासी तीन बच्चों के पिता का कहुआरा गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार और गांव वालों को नजरे बचाकर दोनों प्रेमी युगल एक-दूसरे से मिलते रहते थे। इसी बीच बुधवार की रात प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी रात के अंधेंरे में उससे मिलने के लिए पहुंच गया।


बंद कमरे में दोनों एक दूसरे से मुलाकात कर रहे थे, तभी इस बात की भनक महिला के पति को लग गई और दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा लिय। महिला के पति ने पहले तो दोनों की पिटाई की और बाद में गांव वालों की मौजूदगी में मंदिर में शादी करा दी। शादी के बाद महिला के पहले पति ने पत्नी को भारी मन से उसके नए पति के साथ विदा कर दिया। यह घटना जिले मे चर्चा का विषय़ बन गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता