Hindi News / news / अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किये रामलला के दर्शन : गर्भ गृह...

अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किये रामलला के दर्शन : गर्भ गृह में की पूजा-अर्चना

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 01, 2024, 7:41:35 PM

अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किये रामलला के दर्शन : गर्भ गृह में की पूजा-अर्चना

- फ़ोटो

DESK : अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार दर्शन किया। उन्होंने गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार यहां पहुंची हैं। 


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया गया था। राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने पर विपक्ष ने राम मंदिर ट्रस्ट और भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना भी की थी। लेकिन बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किये। 


गर्भगृह में भगवान श्री राम के बालरूप की उन्होंने पूजा-अर्चना की। इससे पहले अयोध्या एयरपोर्ट से सीधे हनुमान गढ़ी पहुंची। जहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन के बाद पूजा-अर्चना की। उसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरयू घाट पहुंची, जहां महाआरती में शामिल हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मंत्री सूर्य प्रताप शाही राष्ट्रपति के साथ थे।