ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना: दोस्त की बीवी से था अवैध संबंध, बदला लेने के लिए पहले चिकेन-दारू की पार्टी दी फिर कर दिया कत्ल

PATNA: राजधानी पटना में क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आलमगंज इलाके में दो दिन पहले बॉक्स में बंद मिले शव की पुलिस ने पहचान कर ली है. पुलिस की तफ्तीश में इस बात का खुल

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आलमगंज इलाके में दो दिन पहले बॉक्स में बंद मिले शव की पुलिस ने पहचान कर ली है. पुलिस की तफ्तीश में इस बात का खुलासा हुआ है कि युवक का मर्डर अवैध संबंध के शक में उसके दोस्त ने ही की है.


मृतक मुकेश अग्निहोत्री चौक थाना क्षेत्र के भीतरी बेगमपुर का रहने वाला था. बताया जा रहा है कि मुकेश का अपनी दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. बदला लेने के लिए दोस्त ने ही मुकेश का कत्ल कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों के बयान से इस पूरे मर्डर केस का खुलासा हुआ है. 


तुलसीमंडी के रहने वाले आरोपी रोहित ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसका दोस्त मुकेश उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है और उसकी बीवी से उसका लव अफेयर चल रहा है. जिसके बाद उसने मुकेश से बदला लेने के लिए प्लानिंग की. रोहित ने बुधवार की दोपहर मुकेश को अपने घर खाने पर बुलाया. दोनों दोस्तों ने साथ बैठकर खाना खाया फिर मुकेश को शराब पिलाई. शराब के नशे में मुकेश जब बेसुध हो गया तब चाकू से काटकर रोहित ने मुकेश का कत्ल कर दिया. 


टैग्स