ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

डॉन ब्रदर्स हत्याकांड में अल-कायदा की एंट्री, कहा- अतीक-अशरफ की हत्या का बदला लेंगे

DELHI: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा की एंट्र हो गई है। अल-कायदा ने सात पन्नों की मैग

डॉन ब्रदर्स हत्याकांड में अल-कायदा की एंट्री, कहा- अतीक-अशरफ की हत्या का बदला लेंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DELHI: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा की एंट्र हो गई है। अल-कायदा ने सात पन्नों की मैग्जीन जारी कर डॉन ब्रदर्स की हत्या की बदला लेने की बात कही है। अल-कायदा ने कहा है कि वह अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या का बदला लेकर रहेगा। इस आतंकी धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।


बता दें कि बीते 15 अप्रैल की रात यूपी के प्रयागराज में पुलिस की कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच पत्रकार बनकर पहुंचे अरुण, सनी और लवलेश तिवारी ने अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर जान ले ली थी। डॉन ब्रदर्स की हत्या के बाद पूरे देश की सियासत गर्म है और हत्याकांड को लेकर खूब राजनीति हो रही है।


इसी बीच अतीक और अशरफ हत्याकांड को लेकर आज पटना में ईद से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा सामने आ गया। पटना के महावीर मंदिर के पास स्थित जामा मस्जिद के बाहर अलविदा की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अतीक अहमद के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी और सीएम योगी के ऊपर भी अपने गुस्से का इजहार किया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अतीक अहमद अमर रहे और शहीद अतीक अहमद जिंदाबाद के नारे लगाए। 


इसी बीच अब आतंकी संगठन अल-कायदा ने अतीक और अशरफ की हत्या का बदला लेने की धमकी दे दी है।अल-कायदा ने सात पन्नों का मैग्जीन जारी कर कहा है कि वह इस ‘नरसंहार’ का बदला लेगा। अपने ईद संदेश में अल-कायदा ने बिहार हिंसा का भी जिक्र किया है। अल-कायदा ने कहा है कि बिहार और कश्मीर में मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। अल-कायदा ने भारत के अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, सऊदी, यमन और अमेरिका में भी आत्मघाती हमले करने की धमकी दी है।