ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

अतीक और अशरफ के हत्यारे को पुलिस ने किया अरेस्ट, कैमरे के सामने मारी थी गोली

DESK : इस समय की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से निकल कर सामने आ रही है। जहां बाहुबली अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस

अतीक और अशरफ के हत्यारे को पुलिस ने किया अरेस्ट, कैमरे के सामने मारी थी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : इस समय की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से निकल कर सामने आ रही है। जहां बाहुबली अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद अब यूपी पुलीस ने इस मामले में शामिल आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, माफिया अतीक और उसके भाई को गोली मारने वाले तीनों हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों को थाने ले जाया गया है। इस बीच एक सिपाही भी घायल हो गया। घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।


वहीं, गिरफ्तार किए गए तीनों हमलावरों के नाम भी सामने आ गए हैं। अतीक अहमद पर गोली चलाने वाले हमलावरों में अरुण मौर्या, नवीन तिवारी और सोनू का नाम शामिल है।


बताया जा रहा है कि, अज्ञात वाहनों से आए हमलावर इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सरेंडर कर दिया। इसके साथ ही बाहुबली की हत्या के बाद जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। वहीं, मौके पर पुलिस के साथ आरएएफ को भी बुला लिया गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। शहर में दंगे की स्थिति पनप रही है।


आपको बताते चलें कि, अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए लाया गया था। यही पर पत्रकार बनकर तीन हमलावर पहुंचे। अन्य पत्रकार जब अतीक से बात करने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान एक हमलावर ने सबसे पहले अतीक की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता अशरफ को भी गोली मार दी गई। अशरफ को आगे और पीछे दोनों तरफ से हमला किया गया।