ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

अरवल के बाद जहानाबाद में मूसलाधार बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, पटना में भी बारिश की संभावना

JEHANABAD: अरवल के बाद जहानाबाद जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। अब पटना की बारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटे में पटना में भी तेज बारिश होगी। अरवर और जहानाबाद में

अरवल के बाद जहानाबाद में मूसलाधार बारिश, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, पटना में भी बारिश की संभावना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: अरवल के बाद जहानाबाद जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है। अब पटना की बारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ घंटे में पटना में भी तेज बारिश होगी। अरवर और जहानाबाद में तेज आंधी बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वही भीषण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली है। 


पिछले कई दिनों से जहानाबाद में लोग भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान थे। अचानक मौसम के बदले मिजाज और मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जहानाबाद का तापमान 44  डिग्री तक पहुंच चुका था। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था इसे लेकर मौसम विभाग और जिला प्रशासन भी लोगों को लगातार सतर्क कर रहा था। 


लेकिन जहानाबाद में मूसलाधार बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। तेज आंधी तूफान के बाद बारिश से मौसम का मिजाज बदला है। ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी की वजह से नुकसान की भी खबरें आ रही है। जहानाबाद जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-83 और एनएच 110 पर भी आवागमन बाधित हो गयी है। कई गांव में छप्पर असवेस्टर भी तेज हवा के कारण उड़ गए हैं। मूसलाधार बारिश के साथ ठनका भी गिरा है। जिससे लोगों को सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत है।


मौसम को देखते हुए फर्स्ट बिहार लोगों से यह अपील करता है कि वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे ना रहे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाए और मौसम सामान्य होने का इंतजार करे। मौसम विभाग ने अरवल, गया, भोजपुर, नवादा, पटना, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास जिले में तीन घंटे के भीतर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज बारिश होने की संभावना जतायी है।  

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता