ब्रेकिंग
बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?

अर्पिता के दूसरे घर से भी मिला नोटों का अंबार, 20 करोड़ कैश और 3 किलो सोना बरामद, नोटों की गिनती अब भी जारी

DESK: पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक मामले की जांच अभी चल ही रही थी कि एक और मामला निकल सामने आ गया है। अर

अर्पिता के दूसरे घर से भी मिला नोटों का अंबार, 20 करोड़ कैश और 3 किलो सोना बरामद, नोटों की गिनती अब भी जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक मामले की जांच अभी चल ही रही थी कि एक और मामला निकल सामने आ गया है। अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से भारी मात्रा में कैश ईडी ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार 20 करोड़ कैश और तीन किलों सोना अब तक मिला है जबकि नोटों की गिनती अभी भी जारी है।


नोटों के इस अंबार को गिनने के लिए मशीन तक मंगवाना पड़ा है। अभी तक 20 करोड़ रुपये की गिनती की जा चुकी है लेकिन नोटों की गिनती अभी भी जारी है। एक साथ इतनी मात्रा में कैश मिलने से ईडी की टीम भी हैरान है। नोटों का यह ढेर एक ही महिला के घर से मिलने का यह शायद पहला मामला हो सकता है। क्लब टाउन स्थित एक अपार्टमेंट में कई घंटों से ईडी की कार्रवाई चल रही है।


इस अपार्टमेंट में अर्पिता का आवास है जहां नोटों का अंबार एक बार फिर से मिला है। इतने सारे नोट मिले है जिसकी गिनती जारी है। ईडी की टीम ने नोट गिनने की मशीन तक मंगवा ली है। नोटों की गिनती जारी है कुछ देर बाद ही यह क्लियर हो पाएगा कि अर्पिता के दूसरे घर से कुल कितना रकम ईडी ने बरामद किया है। 


गौरतलब है कि बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी निकट सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को उस वक्त गिरफ्तार किया था जब अर्पिता मुखर्जी के एक घर से लगभग 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली थी और महत्वपूर्ण कागजात भी हाथ लगे थे। पहले घर से 21 करोड़ और अब दूसरे घर से 20 करोड़ यानी कुल 41 करोड़ ईडी ने अब तक बरामद किया है। अभी भी नोटों का अंबार लगा हुआ है जिसकी गिनती जारी है। 

टैग्स