ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

आरा में संदिग्ध स्थिति में 3 लोगों की मौत, ग्रामीणों ने मौत का कारण बताया शराब तो पुलिस बता रही ठंड

BHOJPUR: आरा में तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. यह घटना भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के अमई गांव की है. मौत कैसे हुई अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHOJPUR:  आरा में तीन लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. यह घटना भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के अमई गांव की है. मौत कैसे हुई अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है. ग्रामीणों का दावा है कि मौत शराब पीने से हुई है तो पुलिस का कहना है कि ठंड से जान गई है.

ग्रामीणों ने कहा- शराब पीने से हुई मौत

संदिग्ध स्थिति में हुई मौत के बारे में ग्रामीणों ने कहा कि शराब पीने के कारण तीनों की मौत हुई है. दो की मौत गुरुवार को हुई, लेकिन डर के कारण ग्रामीणों ने शव को जला दिया. आज एक ग्रामीण की मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने कहा- ठंड से हुई मौत

तीन लोगों की हुई मौत पर पुलिस ने ग्रामीणों के शराब पीने से हुई मौत के दावे को खारिज कर दिया है. वही , पुलिस ने दावा किया है कि मौत अधिक ठंड लगने के कारण हुई है. मरने वालों में ललन चौधरी, बीरेंद्र चौधरी और लाल कुमार चौधरी शामिल है. बता दें कि शराब के डर से पुलिस भी डर रही है और इसलिए वह ग्रामीणों के शराब से हुई मौत के दावों को खारिज कर रही है. पुलिस को भी डर है कि अगर शराब की बात सामने आई तो कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KK Singh

FirstBihar संवाददाता