ब्रेकिंग
पटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजाBihar News: मंत्री संतोष सुमन का कांग्रेस पर प्रहार, आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था...संविधान और आजादी का गला घोंटा गया बेतिया में दिल दहला देने वाली घटना: 6 माह की बेटी के रोने से गुस्साईं मां ने कर दी मासूम की हत्यापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारBihar News: बिहार के एक SDO का खेल बेनकाब, DCLR की कुर्सी पर बैठकर 21 केसों में जारी किया मनमाना आदेश...अब मिली सजाBihar News: मंत्री संतोष सुमन का कांग्रेस पर प्रहार, आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था...संविधान और आजादी का गला घोंटा गया बेतिया में दिल दहला देने वाली घटना: 6 माह की बेटी के रोने से गुस्साईं मां ने कर दी मासूम की हत्या

आरा में इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

BHOJPUR : बिहार के आरा में बिहिया थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र इलाके से एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर देने की खबर सामने आ रही है. उसका शव उमरावगंज - राजपुर तीनमुहान

आरा में इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHOJPUR : बिहार के आरा में बिहिया थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी क्षेत्र इलाके से एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर देने की खबर सामने आ रही है. उसका शव उमरावगंज - राजपुर तीनमुहान के समीप से बरामद किया गया है. मृतक 19 वर्षीय विकास कुमार ठाकुर बहोरनपुर के गौरा गांव निवासी कमलेश ठाकुर का पुत्र बताया जा रहा है. वह इंटर में पढ़ाई करता था. मृतक के पेट के पास गोली के जख्म का निशान पाया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. साथ ही पुलिस उसके दोस्त की तलाश कर रही है.


मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार करीब तीन बजे स्वजनों को सूचना मिली कि विकास का शव उमरावगंज-राजपुर सड़क के तीनमुहान के पास फेंका हुआ है. जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की.  स्वजनों के अनुसार सुबह तीन बजे ही एक लड़के ने फोन कर घटना की सूचना दी थी. जिसके बाद उन्हें उसकी हत्या के बारे में जानकारी हुई. बताया जा रहा है कि अभी छह दिन पहले ही वह रूम भी बदला था. थानाध्यक्ष सत्येन्द्र सत्यार्थी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.

टैग्स