ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

अपने आवास के बाहर धरने पर बैठे तेजप्रताप, कहा- जब तक पिताजी घर नहीं आएंगे वे धरना पर बैठे रहेंगे

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजनीतिक गलियारों से निकल कर सामने आ रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना आने के बाद अब उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने आवास के बाहर धरना पर

अपने आवास के बाहर धरने पर बैठे तेजप्रताप, कहा- जब तक पिताजी घर नहीं आएंगे वे धरना पर बैठे रहेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजनीतिक गलियारों से निकल कर सामने आ रही है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना आने के बाद अब उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने आवास के बाहर धरना पर बैठ गये हैं। तेजप्रताप का यह कहना है कि जब तक पिताजी नही आएंगे वे धरना पर बैठे रहेंगे। 


गौरतलब है कि लालू यादव तीन साल बाद आज पटना आएं। पटना आते ही तेजप्रताप यादव ने जी जान लगा दिया कि उनके पिता लालू प्रसाद यादव उनके घर पर चलें लेकिन लालू ने उनका नोटिस ही नहीं लिया। खीजे तेजप्रताप यादव ने जगदानंद सिंह समेत राजद के तीन नेताओं पर लालू को हाईजैक करने का आरोप लगा दिया। बौखलाये तेजप्रताप ने कहा कि अब उनका राजद से कोई नाता नहीं रह गया है। उन्हें लालू के सामने धक्का मारकर निकाल दिया गया।  


तेजप्रताप ने कहा कि जब तक पिताजी हमारे घर नहीं आएंगे तब तक पूरी रात इसी तरह बैठे रहेंगे। वही इस दौरान छात्र जनशक्ति परिषद के कार्यकर्ता भी उनके साथ धरना पर बैठ गये हैं। छात्र जनशक्ति परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए।  


लालू यादव के पटना आगमन को लेकर तेजप्रताप यादव ने अपने आवास के बाहर मुख्य द्वार पर गुब्बारों से डेकोरेशन कराया था। तेज प्रताप ने गेट पर लिखाया कि welcome to my father...लेकिन उनके पिता लालू प्रसाद जब घर नहीं आए तब तेजप्रताप धरना पर बैठ गये हैं और अपने पिता का इंतजार कर रहे हैं। तेजप्रताप ने कहा कि जब तक उनके पिताजी ही उनके घर नहीं आएंगे उनसे नहीं मिलेंगे तब तक वे धरना पर बैठे रहेंगे।


तेजप्रताप ने कहा कि जगदानंद सिंह से पूछिए कि पिताजी काहे नहीं आ रहे है। तेजप्रताप ने एक बार फिर बंधक बनाए जाने की बात कही है। तेजप्रताप ने कहा कि आरएसएस के एजेन्ट लोगों के द्वारा हमारे पिता को बंधक बनाकर रखने का काम किया गया है। फिर से पूराना इतिहास दोहराया जाएगा। हम दिखा देंगे दूध का दूध, पानी का पानी राजद वालों का। इस दौरान तेजप्रताप यादव भी नारेबाजी करते दिखे। तेजप्रताप ने कार्यकर्ताओं से कहा संघर्ष हमारा नारा है। रूकों नही यह नारा लगाते रहो।   

अपने आवास के बाहर धरने पर बैठे तेजप्रताप, कहा- जब तक पिताजी घर नहीं आएंगे वे धरना पर बैठे रहेंगे

अपने आवास के बाहर धरने पर बैठे तेजप्रताप, कहा- जब तक पिताजी घर नहीं आएंगे वे धरना पर बैठे रहेंगे

अपने आवास के बाहर धरने पर बैठे तेजप्रताप, कहा- जब तक पिताजी घर नहीं आएंगे वे धरना पर बैठे रहेंगे

टैग्स