बिहार चुनाव से राहुल गांधी ने क्यों बनाई दूरी? कांग्रेस के कैंडिडेट भी हो रहे हैरान; जानिए क्या है वजह राजधानी पटना के इन घाटों पर आप भी दे सकते हैं अर्घ्य, जानिए क्या है तैयारी और घाट जाने का रास्ता Bihar News: इतने लाख प्रवासी नहीं देंगे बिहार विधानसभा चुनाव में वोट, जानें क्या है वजह? Crime News: छठ पूजा मनाने बिहार गया था परिवार, इधर घर में हो गई ₹लाखों की चोरी Bihar News: नहाय खाय के दिन बिहार के अलग-अलग जिलों में 11 की मौत, स्थानीय लोगों में शोक की लहर Patna News: पटना में 2 दिन तक यह सड़कें बंद, जानें लें अब किस मार्ग से होकर गुजरेंगी गाड़ियां; जानिए Bihar Election 2025: दांव पर नीतीश के मंत्रियों की साख,पार होगी नैया या तेजस्वी के योद्धा मार लेंगे मैदान; जानिए क्या है समीकरण Bihar News: छठ घाटों पर कार्बाइड गन और पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, जारी हुआ सख्त निर्देश; नहीं मानने पर होगी कार्रवाई Bihar Weather: छठ पूजा के दौरान बिहार में तेज बारिश, चक्रवाती तूफान बढ़ाएगा लोगों की मुश्किलें Bihar News: बिहार से विदेश यात्रा होगी आसान, जल्द शुरू होंगी इतने देशों के लिए सीधी उड़ानें
1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Mon, 15 Jul 2024 10:00:32 PM IST
- फ़ोटो
BEGUSARAI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को मुफ्त राशन की घोषणा की थी लेकिन डीलरों की मनमानी के कारण गरीबों को तीन महीने से राशन नहीं मिल रहा है। राशन कार्ड धारियों के अंगूठे का निशान भी ले लिया गया लेकिन इसके बावजूद उन्हें खाने को राशन नहीं मिला। अब राशन कार्ड धारी रोज डीलरों के दुकान का चक्कर काटने को विवश है।
मामला बेगूसराय में वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के गारा सहित कई गांवों का है। जहां डीलरों ने राशन कार्ड धारियों के अंगूठे का निशान ले लिया। लेकिन थंब इंप्रेशन लेने के बाद भी इन्हे तीन महीने से राशन नहीं मिला। राशन के लिए लोग जन वितरण प्रणाली की दुकान का चक्कर लगा रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब ये लोग डीलर के पास नहीं जाते होंगे। इन्हें देखते ही डीलर नौ दो ग्यारह हो जाता है।
नौला पंचायत के गारा में दर्जनों राशन कार्ड धारियों ने फर्स्ट बिहार को बताया कि डीलर रामेश्वर ठाकुर राशन के लिए तीन महीने से दौड़ा रहा है लेकिन राशन नहीं दिया जा रहा है। राशन मांगने पर डीलर गाली गलौज और अभद्र व्यवहार करता है और केस में फंसाने तक की धमकी देता है। आपूर्ति पदाधिकारियों की मिलीभगत से यह सब खेल चल रहा है। गारा गांव की चंद्रकला देवी कहती है कि चार बार अंगूठे का निशान लिया लेकिन राशन एक बार भी नहीं दिया।
डीलर रामेश्वर ठाकुर के यहां राशन के लिए जाते हैं वे हमेशा राशन की दुकान बंद ही रखता है। चंद्रकला का आरोप है कि मिट्टी मिलाकर घटिया राशन वितरण किया जाता है। इसके अलावे उसी गांव की रूपा देवी, क्रांति देवी, फुलिया देवी ,शिवकुमारी देवी,अवध किशोर दास समेत कई राशन कार्ड धारियों का भी यही कहना है। इन्हें आशंका है की कही डीलर राशन घोटाला तो नहीं कर रहा है। बता दें कि रामेश्वर ठाकुर का पूर्व में भी राशन वितरण में धांधली व गड़बड़ी के कारण दुकान का लाइसेंस रद्द हुआ था। वहीं इस संबंध में पूछने पर प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सोनाली सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
