Hindi News / news / अनंंत के समर्थन में सड़क पर उतरे लोग, पटना में निकाली न्याय यात्रा

अनंंत के समर्थन में सड़क पर उतरे लोग, पटना में निकाली न्याय यात्रा

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 24, 2019, 12:48:51 PM

अनंंत के समर्थन में सड़क पर उतरे लोग, पटना में निकाली न्याय यात्रा

- फ़ोटो

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह के दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर करने के बिहार पुलिस उन्हें पटना लाने की तैयारी में है तो वहीं दूसरी तरफ विधायक के समर्थक आज राजधानी पटना की सड़कों पर उतर आए हैं. https://youtu.be/yMJpCZIKKFg अनंत सिंह के समर्थक अनंत सिंह की समर्थन में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. न्याय यात्रा राजेंद्र नगर पुल से शुरू होकर चिरैयाटांड़ पुल तक जाएगी. इस यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में अनंत सिंह के समर्थक शामिल हैं. सभी का कहना है कि लिपि सिंह और ललन सिंह मिलकर अनंत सिंह को फंसा रहे हैं. शहर के राजेंद्र नगर पुल पर दर्जनों की तादाद में उतरे अनंत सिंह के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे लगाए. इस दौरान समर्थकों ने नीतीश कुमार के खिलाफ भी जमकर नारे लगाए. पटना से गणेश के साथ राहुल सिंह की रिपोर्ट